पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवंबर में 408 विवाह कराने के बाद विभाग के पास मात्र 773 का ही कोटा शेष बचा था। 27 को आयोजन के लिए आवेदन मांगे गए तो जिले से 1194 आवेदन आ गए थे। अब सत्यापन के बाद जब स्थिति स्पष्ट हुई तो 900 आवेदन अभी है। ऐसे में लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर अफसर शासन से सभी का विवाह कराने के लिए संपर्क में जुटे हुए हैं।
इस साल के लिए शासन से जिले को 1181 सामूहिक विवाह का लक्ष्य समाज कल्याण विभाग को दिया गया था। इसके लिए अप्रैल 2023 से आवेदन प्रक्रिया को शुरु किया गया था। नवंबर में लक्ष्य को लेकर 408 लोगों को विवाह कराया गया था। शेष के लिए फिर से आवेदनों को मांगा गया था। तय समय 18 जनवरी तक जिले में 1194 आवेदन आ गए थे। आवेदनों का ब्लॉक स्तर से सत्यापन कराया जा रहा था। 22 जनवरी तक सभी से सत्यापन के बाद आवेदनों की रिपोर्ट मांगी गई थी। अब जब रिपोर्ट आई तो आवेदन 900 शेष बचे है जो कि लक्ष्य से 127 अधिक है। ऐसे में इनको आयोजन में शामिल किया जाएगा कि नहीं, इसको लेकर उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 27 जनवरी को ड्रमंड कॉलेज में आयोजन की तैयारी शुरु कर दी गई है।
सत्यापन के बाद जिले से 900 आवेदन सामने आए हैं। उनके पास अभी 773 का ही कोटा है। इसको लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।- चंद्र मोहन विश्नोई
बीसलपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को दिए गए प्रशस्ति पत्र । संवाद
बीसलपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को दिए गए प्रशस्ति पत्र । संवाद
बीसलपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को दिए गए प्रशस्ति पत्र । संवाद