पीलीभीत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किए गए कार्यों को लेकर लोगों को सम्मानित किया गया। छात्रों को भी पुरस्कार दिए गए।
वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत पेश कर सभी का स्वागत किया। मतदाता जागरूकता को लेकर कॉलेज में पोस्टर भी लगाए गए। मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम सिंह गौतम ने इसका निरीक्षण कर शाबासी दी।
इस दौरान ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम वासियों को शत-प्रतिशत मतदान करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जनपदीय स्वीप कोऑर्डिनेटर इन्तज़ार ख़ान एस एन इंटर कॉलेज को उत्कृष्ट कार्य पर जिलाधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, एसडीएम न्यायिक विजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
२५ पीबीटीपी ०९, १०
एसडीएम ने मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ
बीसलपुर। एसडीएम महीपाल सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में लोगों को हर हालत में मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, खंड शिक्षाधिकारी नीरज शुक्ला, बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ एआरपी मुईन अहमद खां आदि मौजूद रहे।एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्रजेश कुमार, मोहित गंगवार, रामकिशोर, अंजू जायसवाल, कुलदीप सिंह, निरंजन सिंह, मोहनलाल, नवेद खां, वीरपाल, शिवकुमार, गीता देवी, मधुसूदन मिश्रा, किरन कुमारी और जान मोहम्मद को प्रशस्ति पत्र दिया। इसके बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद रैली पुन: इसी स्थान पर आकर समाप्त हो गई। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार, समन्वयक अनीस बेग और एकेडमिक इंचार्ज फईम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार और संचालन डॉ. रजत कुमारी गंगवार ने किया। संवाद
मतदता दिवस पर दिखाया लाइव प्रसारण
बरखेड़ा। आदेश आईटीआई पतरसिया कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मोर्चा की तरफ से नवमतदाता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि कमलेश गंगवार ने इस अवसर पर नए मतदाताओं को शीघ्र मतदाता सूची में जुड़ने की अपील की। बाद में कॉलेज सभागार में प्रधानमंत्री के सीधे प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने लोगों से मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का आग्रह भी किया है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला महामंत्री मिथुन डे, आईटीआई कॉलेज प्रबंधक नीरज सिंह एवं प्रधानाचार्य, दीपक प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य माखनलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
बीसलपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को दिए गए प्रशस्ति पत्र । संवाद
बीसलपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को दिए गए प्रशस्ति पत्र । संवाद
बीसलपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को दिए गए प्रशस्ति पत्र । संवाद