फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में वसूली के आरोप पर हंगामा

Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीएचसी में रैबीज का इंजेक्शन लगाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप पर एकत्र हुए वकीलों ने हंगामा किया। चीफ फार्मेसिस्ट ने अवैध शुल्क वसूली से इनकार किया, तब हंगामा कर रहे वकीलों ने अवैध शुल्क लेने की बनाई गई वीडियों दिखाकर चीफ फार्मेसिस्ट को खरी-खोटी सुनाई और स्थिति सुधार लेने की चेतावनी दी। शुल्क वसूली को लेकर बनाई गई यह वीडियों अस्पताल में चर्चा का विषय बनी रही। सीएचसी मेें कई दिनों से रैबीज के इंजेक्शन नहीं हैं। आरोप है कि बाजार से मरीज और उनके तीमारदारों से मंगवाए गए इंजेक्शन से डोज बचाकर खेल किया जाता है। गांव सुआबोझ निवासी शिवकुमार ने बताया कि अपने भतीजे प्रभात, इसी गांव के विनोद ने बताया कि पुत्र शिवम को इंजेक्शन लगवाने आया था। दोनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगवाने को चीफ फार्मेसिस्ट ने 100 रुपये की मांग की। पचास रुपये देने पर रुपये लौटा दिए गए। दोनों ने इसकी वीडियो बनाकर अपने परिचित वकीलों को पूरी जानकारी दी। वकीलों ने सीएचसी पहुंचकर वसूली के आरोप पर हंगामा किया। वकीलों ने चीफ फार्मेसिस्ट को वीडियो दिखाकर स्थिति सुधारने की चेतावनी दी। हंगामा करने वाले वकीलों में संजय पांडेय, युनुस खां, प्रदीप सक्सेना, आदर्श पांडेय, हरीओम, दिनेश कुमार, लालाराम, सुमित पांडेय आदि वकील थे। उधर, चीफ फार्मेसिस्ट एसके वर्मा ने वसूली के आरोीप को निराधार बताया है। 
विज्ञापन

शनिवार को वकीलों ने अवैध वसूली का आरोप चीफ फार्मेसिस्ट पर लगाते हुए हंगामा किया। आक्रोशित वकीलों ने वीडियो भी दिखाई और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में अगर आरोप सिद्ध पाए गए तो आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- डॉ. अभिनव पांडेय, प्रभारी अधीक्षक सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें