फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Wed, 23 Dec 2015 11:41 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने जीवनकाल में किसानों के प्रति जमींदारों के अन्याय व सरकार द्वारा किए जा रहे शोषण का डटकर विरोध किया। किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए वर्ष 1939 में भूमि उपयोग बिल पेश किया लेकिन अंग्रेजी शासकों ने उसे पास नहीं किया।
रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर हरिराम शर्मा, कंधईलाल, सोनू मिर्जा, फाहद खां, कलीम खां, दीनदयाल, हरि सिंह, कामिल कुरैशी, करतार सिंह, श्रीराम, भूपराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर भी जयंती कार्यक्रम हुआ। राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद व हेमराज वर्मा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि वर्तमान में सपा सुप्रीमो ही चौधरी चरण सिंह के विचारों के एकमात्र संवाहक हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आंनद सिंह, अशर्फीलाल, तस्लीमशान खां, राकेश मिश्रा, बलकार सिंह, हरनाम सिंह, चंद्रसेन वत्नर्मा, फूलचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष जगवीर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े तथ्यों को बताया और उनके पदचिन्हों पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी दुर्गेश, प्रधानाचार्य वीरेशपाल ङ्क्षसह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। श्री सांई गर्ल्स डिग्री कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। कालेज संरक्षक गोपाल कृष्ण सक्सेना ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रबंध संचालक रजत सक्सेना, विमल गुप्ता, तौसीव अहमद आदि मौजूद रहे। सपा नेता आकिल खां अजीजी के कार्यालय में भी जन्म दिन मनाया गया। यहां अंग्रेज सिंह, मेराज मियां, संतराम यादव, गुलजार अंसारी, उस्मान आदि मौजूद रहे।
माधोटांडा। पंचायत घर में हुए कार्यक्रम में भाकियू के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर मार्ल्यापण किया और उनके बताए मार्ग का अनुकरण करने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडलीय उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह, डॉ. महेश बाथम, ईश्वरी प्रसाद, रफीउल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें