फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मायके आकर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मायके में आकर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पजाबा निवासी चित्रलेखा ने बताया कि उसकी शादी शाहजहांपुर के थाना खुटार के बेला निवासी संतोष से हुई थी। कई दिनों से मायके रह रही है। 27 जून को मायके आए उसके पति ने गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध पर संतोष ने अपने पिता मुरली और मां जयदेवी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर धमकाया। पुलिस ने संतोष, जयदेवी, मुरली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मारपीट की एक अन्य घटना में हजारा थाना क्षेत्र के गांव कुठिया गुदिया निवासी बबलू को गाली-गलौज कर पिटाई कर धमकाया गया। पुलिस ने बबलू की ओर से गांव निवासी सोनू, झीनक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बबलू ने बताया कि घटना 28 जून की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें