पूरनपुर। शराब की ओवररेटिंग के विरोध पर मोहल्ला कायस्थान के अजय पर जान से मारने की परयत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया था। आरोपी शराब दुकान के सेल्समैन अनिल जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
असम हाईवे पर सिरसा चौराहा के समीप शराब की दुकान पर 25 मई को मोहल्ला कायस्थान निवासी अजय शराब खरीदने गया था। खरीदी गई शराब के सेल्समैन ने अंकित मूल्य से अधिक रुपये मांगे। ओवररेट देने से अजय के इन्कार करने पर सेल्समैन ने उस पर जानलेवा हमला कर चाकू से प्रहार कर दिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। कोतवाली पुलिस ने घायल की मां मीना की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी सेल्समैन अनिल जायसवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। संवाद