फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं की भीड़, मुश्किल में सफर

विज्ञापन
बीसलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर  जमीन पर बैठे यात्रीसंवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं की भीड़ हावी है। आधी-अधूरी सुविधाओं से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंचें नहीं हैं। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों काे फर्श पर बैठना पड़ता है। प्लेटफाॅर्म पर बने शौचालयों में ताला लगा रहता है। स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकट खिड़की भी नहीं है। जीआरपी की चौकी न होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित रहती है। स्टेशन के आसपास विभाग का कोई वाहन स्टैंड भी नहीं है। यात्रियों को शिकायत अथवा सुझाव दर्ज कराने के लिए परिवाद पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई जाती।
स्टेशन पर उपलब्ध अतिथि गृह पर जीआरपी के सिपाही अक्सर कब्जा जमाए रहते हैं। यात्रियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्टेशन का जलपान गृह भी शोपीस बनकर रह गया है। यहां से लखनऊ अथवा दिल्ली जैसे शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। यहां से होकर तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। जागरूक यात्री समय-समय पर विभागीय उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। यात्रियों में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक के अनुरूप सुविधाएं यात्रियों का हक
रेलवे स्टेशन पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं मिलना यात्रियों का हक है, लेकिन वे इस ओर अक्सर नजरअंदाज करते रहते हैं।- रामविलास शर्मा, बड़ागांव
अधिकारी रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।- रजनीश कुमार, मोहल्ला बख्तावरलाल

बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर अधिकतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। कहीं कोई कमी है तो उसे भी जल्द दूर कराया जाएगा। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- विद्यासागर, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर रेल मंडल







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें