फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने की कलश स्थापना

Tue, 23 Sep 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के बड़े देवी मंदिर में पूजा करने पंहुचे श्रद्धालुसंवाद - फोटो : रमुआपुर गांव में एलटी लाइन पर हाईटेंशन तार गिरने से जलता केबल।
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिलेभर में माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर व्रत उपवास रखा है। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। जेल में भी बंदियोंं ने नवरात्र का व्रत रखा।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने फूल, फल, चुनरी चढ़ाकर माता की आराधना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए। शहर के महा मातेश्वरी, गोदावरी स्टेट के मांग दुर्गा मंदिर, टनकपुर हाईवे के संतोषी माता मंदिर में भी भक्तों ने माता की आराधना की। मंगल की कामना की। बीसलपुर के देवीस्थान मंदिर, जहानाबाद के देवीस्थान, पूरनपुर, बिलसंडा आदि के माता मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी।
फोटो :

बीसलपुर। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों और देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा अर्चना का सिलसिला सुबह से ही शुरू होकर शाम तक चलता रहा। मंदिरों में सजावट और प्रकाश का विशेष प्रबंध किया गया। इधर मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित शक्तिपीठ में गायत्री परिवार की ओर से नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में सोमवार को पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने बताया कि नवरात्र पर रोजाना कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

बिलसंडा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शृंगार पूजा की गई। बड़ी संख्या में सुबह से ही लोगों ने मंदिर में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। नगर समेत क्षेत्र के आसपास माता के मंदिरों में सुबह से लोगों की कतारें लगी रहीं। महिलाएं पूजा की थाली लेकर पहुंचीं। देवीस्थान मंदिर पर भक्तों ने शृंगार कर पूजा की। पूजा में सर्वप्रथम उनको चोला, चुनरी और माला पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें