फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मौसम में आया बदलाव, सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
शहर में आसमान में धूप छांव होती रही । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। सोमवार शाम से ही बादल छा गए और रात में हल्की बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हुआ लेकिन बाद में फिर बादल छा गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को वर्षा की संभावना जताई थी लेकिन सोमवार शाम को ही बादल छा गए। इसके चलते रात में हल्की बारिश और मंगलवार सुबह बूंदाबांदी हुई। बाद में मौसम साफ हुआ और पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बुधवार को भी बारिश की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें