अमरिया। विराट एकता कुश्ती दंगल में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। चांद पहलवान कलियर ने अंकित अमरिया को पटकनी देकर जीत हासिल की।
नदीम बोगरा भोपाल ने चंद्रमुखी राजस्थान को चित किया। बाबा अजमेरी पहलवान ने देवा पहलवान बनारस को पराजित किया। बिल्ला पहलवान ने मुन्ना गोरखपुर को हराकर मुकाबला जीता। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, श्याम बिहारी, किशोरी लाल सागर, लेखराज भारती, नेमचंद सागर, बाबा कमल कुमार गुप्ता, मुंशीलाल सागर और विशाल गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों की हौसला-अफजाई करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। संवाद