फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मार्ग पर बेतरतीब खड़ीं तीन बस समेत छह वाहनों का किया चालान

Wed, 11 Dec 2024 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज बस अड्डे के निकट मार्ग पर बेतरतीब खड़ीं तीन निजी बसों के अलावा दो अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा एक ईको कार को सीज किया गया। एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के साथ कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर मार्ग पर स्थित जिला उद्योग कार्यालय पहुंचे। बसों की स्थिति देख उन्होंने एआरटीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाया। एआरटीओ ने नो पार्किंग में खड़ी तीन निजी बसों का चालान कर बसों से 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद एआरटीओ ने नौगवां चौराहे पर चेकिंग की। यहां प्राइवेट में पंजीकृत ईको कार को कार्मिशयल में प्रयोग करते पाए जाने पर एक कार को सीज किया। वहीं परमिट नियमों को तोड़ने पर दो अन्य ईको कारों का चालान किया। दोनों कार चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें