फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त बार अध्यक्ष का  आमरण अनशन खत्म

Thu, 07 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
डीएम की मौजूदगी में हुई पौने दो घंटे की वार्ता के बाद गुरुवार शाम संयुक्त बार अध्यक्ष किशनलाल का चार दिन से जारी आमरण अनशन आज खत्म हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ता केके शुक्ला की ओर से दर्ज मामले की आरोपी महिला पर कार्रवाई करने और वकीलों पर दर्ज मुकदमा समाप्त कराने की मांग पर चार अप्रैल से संयुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष किशनलाल आमरण अनशन पर थे। उनके साथ प्रतिदिन दर्जनों अधिवक्ता क्रमिक अनशन कर रहे थे। गुरुवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा और सीओ सिटी निर्मल सिंह बिष्ट की अधिवक्ताओं से एक घंटे वार्ता हुई। उसके बाद शाम साढ़े चार बजे से डीएम की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने वार्ता की। इसमें एसपी अनिल कुमार सिंह, एसपीओ डीके मिश्रा, सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट बार संगठनों के पदाधिकारी अवधेश मिश्रा, बाबूराम शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, महेश शर्मा, अशोक पाठक, शिवशर्मा, विमल वर्मा, रविंद्र अवस्थी मौजूद रहे। तय हुआ कि फर्जी मुकदमा समाप्त होगा। आरोपी महिला पर भी विधि संगत कार्रवाई होगी। आरोप पत्र लगेगा। शाम करीब सात बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। गुरूवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अनशन तोडने के बाद किशनलाल ने बताया कि शुक्रवार आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे सभी अधिवक्ता संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। शुक्रवार को भी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। गुरूवार को क्रमिक अनशन पर सुरेश चंद्र सक्सेना दिक्कू, देवगुप्ता आदि बैठे।
विज्ञापन

बीसलपुर। मुख्यालय के अधिवक्ताओं के समर्थन में तहसील के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य नहीं किया। अदालती कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें