फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य का घेराव

Tue, 21 Apr 2015 11:56 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में अभिभावकों ने प्रधानाचार्य का घेराव किया। अभिभावकों ने दूरभाष से केंद्रीय मंत्री को भी मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


टनकपुर रोड स्थित डीआरडीए के प्रशिक्षण भवन में वर्ष 2008 से केंद्रीय विद्यालय चल रहा है। विद्यालय के पास अपना निजी भवन न होेने के चलते यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में तमाम अभिभावक विद्यालय पहुंचे और अव्यवस्थाओं के विरोध में प्रधानाचार्य का घेराव किया। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान कक्षाओं में पंखा आदि बंद रहते हैं। कंप्यूटर शिक्षक न होने के बावजूद कंप्यूटर शुल्क वसूला जा रहा है।

आरोप है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा कक्षा 11 संचालित न होने की बात कहकर कक्षा दस के विद्यार्थियों से टीसी ले जाने को कहा जा रहा है। अभिभावकों व प्रधानाचार्य के बीच मामूली नोकझोंक भी हुई। इस बीच कुछ अभिभावकों ने केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


अभिभावकों के मुताबिक प्रधानाचार्य ने भवन निर्माण जल्द शुरू करवाने और कक्षा 11 संचालित कराने का आश्वासन दिया है। प्रधानाचार्य एसडी चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 11 के संचालन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के असिस्टेंट कमिश्नर को पत्र भेजा जा रहा है। विद्यालय भवन निर्माण में हो रही देरी को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
घेराव करने वालों में डॉ. सुधीर शर्मा, प्रदीप तिवारी, मुनेंद्र गंगवार, देवेंद्र जोशी, डॉ. शमीम, गोपाल शुक्ला, चंद्रशेखर, सियाराम वर्मा, सुनील सक्सेना, संतराम राठौर, गोकुल मौर्य, सुरेंद्र शर्मा, सीपी गंगवार, मन्नू कश्यप, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें