फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्ची को दबोचकर शौचालय में ले जाने की कोशिश पर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रिश्तेदारी में आई छह साल की बच्ची को एक किशोर दबोचकर शौचालय में ले जाने लगा। शोर पर आरोपी किशोर भाग गया। पुलिस ने बाल अपचारी को कोतवाली लाकर उसके खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज करते हुए पूछताछ के बाद नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। बच्ची की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी छह साल की पुत्री रिश्तेदारी में आई थी। इस दौरान आरोपी बाल अपचारी ने उसकी पुत्री को दबोच लिया और शौचालय में ले जाने लगा। रिश्तेदार के ललकारने और शोर-शराबा करने पर आरोपी बाल अपचारी पुत्री को छोड़कर भाग गया। बाद में उसके परिजन ने घटनास्थल पहुंचकर गाली-गलौज कर पिटाई की कोशिश की। घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पुलिस ने बाल अपचारी को कोतवाली लाकर पूछताछ की। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें