न्यूरिया में आम के बाग में निकला अजगर। स्रोत - वन विभाग
मझोला। बुधवार को न्यूरिया हुसैनपुर नहर के पास डामर रोड के किनारे लगे अकबर सेन के आम के बाग में करीब 10 फुट का अजगर निकलकर सड़क पर आ गया। जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम के डिप्टी रेंजर शेर सिंह, वन दरोगा नवीन सिंह बोरा, गौरव चौधरी, टाइगर ट्रैकर राजीव ढली, प्रमोद कुमार ने अजगर का रेस्क्यू कर महोफ़ जंगल में छोड़ दिया। संवाद