गोमती उद्धगम स्थल पर आरती करते मंहत । स्रोत - ट्रस्ट
पीलीभीत। माधोटांडा स्थिति गोमती उद्गम स्थल पर रोजाना शाम को होने वाली संगीतमय आरती में दिनों दिन से भक्तों की भीड़ बढ़ गई है। काशी की तर्ज पर होने वाली आरती में माधोटांडा के अलावा पूरनपुर, फुल्हर आसपास के काफी गांवों और कस्बों के भक्त पहुंच रहे हैं। आरती में शामिल होकर लोग काशी जैसा अनुभव महसूस कर रहे हैं। संवाद