फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेट्रोलपंप पर फिर पकड़ी घटतौली, सीज

Thu, 18 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
एक पेट्रोलपंप पर फिर पकड़ी घटतौली, सीज
विज्ञापन
तेल के खेल पर अंकुश लगाने को चल रहे अभियान का कोई असर पेट्रोलियम व्यापारियों पर होते नहीं दिख रहा। कई दिनों से चल रही जांच के बाद भी घटतौली मिल रही है। बृहस्पतिवार को न्यूरिया क्षेत्र के एक पेट्रोलपंप पर घटतौली पकड़ी गई। इस पर उसकी दोनों मशीनों के एक एक नोजिल सील कर दिए गए।लखनऊ में पेट्रोलपंपों में चिप पकड़े जाने के बाद शासन के निर्देश पर जिले में करीब एक सप्ताह से पेट्रोलपंपों की जांच चल रही है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने पीलीभीत से मझोला के बीच टनकपुर रोड पर पड़ने वाले पेट्रोलपंपों की जांच की। इस दौरान बिथरा अड्डे के निकट भमौरा स्थित गुरु फिलिंग स्टेशन पर डीजल और पेट्रोल दोनों की मशीनों की एक एक नोजिल में घटतौली पकड़ी गई। डीजल में पांच लीटर पर 50 मिलीलीटर तो पेट्रोल में पांच लीटर पर 30-40 मिलीलीटर की कमी पाई गई। इस पर टीम ने दोनों नोजिल को सील कर दिया। इसके बाद न्यूरिया स्थित जय हनुमान फिलिंग स्टेशन और मझोला में किसान डीजल व रॉयल आटो सर्विस की जांच की गई। इन तीनों पेट्रोलपंप पर टीम को कोई गड़बड़ी नहीं मिली। मझोला। रॉयल फिलिंग स्टेशन पर अधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर कई उपभोक्ता भी पहुंच गए। उपभोक्ताओं ने कुछ दिन पूर्व पेट्रोल की नोजिल से पेट्रोल के साथ काला पदार्थ निकलने की शिकायत की। इस पर टीम के साथ मौजूद इंडियल ऑयल के अधिकारियों ने पेट्रोलपंप स्वामी से जानकारी ली। टीम के बताया गया कि गड़बड़ी की शिकायत की जा चुकी है जबकि शिकायत नंबर अथवा कोई रसीद आदि मांगने पर पेट्रोलपंप स्वामी कुछ नहीं दिखा सके। इस पर आईओसी के अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कंपनी को लिखित शिकायत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें