फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज, चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। जहानाबाद-पीलीभीत मार्ग पर सियावाड़ी पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जबकि चालक पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

मीरापुर गांव निवासी नन्ही देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका 37 वर्षीय पुत्र ओमकार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी लबली के साथ बाइक से पीलीभीत जा रहा था। आरोप है कि सियावाड़ी पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लवली गंभीर रूप से घायल हो गई। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को विवेचना शुरू कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें