बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव दियोराजपुर में मंगलवार को सुबह मामूली विवाद पर दो लोगों ने एक बुग्गी चालक को पीट दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव दियोराजपुर निवासी झम्मन लाल ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह अपने गांव में ही एक स्थान पर अपनी बुग्गी से ईंटें उतार रहा था। उसी समय उनकी बुग्गी का घोड़ा पड़ोस में रह रहे विद्या प्रकाश के दरवाजे पर पड़ी बरसीम के पास पहुंच गया। इसी बात से नाराज होकर विद्या प्रकाश और गंगादीन की पत्नी ने उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर डंडों से पीट दिया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद