फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक वर्ष तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर युवक सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/जहानाबाद। एक युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया और उसके परिवार वालों युवक के परिजनों से बात की, तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया।
जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि मोहम्मद असलम का उसके साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। असलम ने शादी का झांसा देकर पिछले एक साल में कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जानकारी लगने पर जब युवती ने असलम से शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर युवक के पिता शमशेर अहमद, मां तसमीलन, बहन गुलफ्सा, सबिस्ता, भाई परवेज, रिजवान ने दहेज में बुलेट बाइक व एक लाख लाख रुपये मांगे। जब उन्होंने असमर्थता जताई तो परिजनों ने एक राय होकर शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली जहानाबाद में की। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर युवक सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें