फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में निलंबित वरिष्ठ सहायक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में निलंबित वरिष्ठ सहायक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कॉलेज प्रशासन की तहरीर पर अमरिया थाने में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में तैनात वरिष्ठ सहायक बरेली के थाना सुभाषनगर के राजीव कॉलोनी निवासी विजय पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी और आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए थे। मामले की जानकारी होने पर उन्हें तीन दिन पूर्व ही डीआईओएस की ओर से निलंबित कर दिया गया था। अब इस मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद उस्मान ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें