बिलसंडा। नगर के चरखौला पुलिया के समीप शीतल अस्पताल के पीछे गोदाम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन बरामद होने के मामले में गोदाम स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूर्ति निरीक्षक शांति स्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जनवरी को सूचना मिली कि चरखौला पुलिया के समीप शीतल अस्पताल के पीछे एक गोदाम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 80 क्विंटल खाद्यान्न मौजूद है। एसडीएम बीसलपुर के निर्देश पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, लेखपाल नीरज और विवेक ने गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान मिले नवीन जायसवाल ने बताया कि प्रवीण जायसवाल गोदाम के प्रोपाइटर है। प्रवीण रिश्ते में उनके भाई है।
प्रवीण के नाम गल्ले के व्यापार का लाइसेंस भी है। उसके बाद गोदाम का निरीक्षण किया। और खाद्यान्न चावल की गिनती करने पर सरकारी मार्का की 27 बोरियां मिली, 15 कट्टे खुले और खुला चावल मिला। इसी दौरान तैयार रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करे बिना ही मौके से भाग गए। इससे प्रतीत होता है कि प्रवीण कुमार की ओर से सरकारी गल्ला की खरीद कर उसे अन्य बोरियों में भरकर विक्रय करने के लिए एकत्र किया गया था। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रवीण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद