पूरनपुर। गुजरात से घर लौट रहे घुंघचाई थाने के गांव दिलावरपुर निवासी सचिन वर्मा से धोखाधड़ी कर कार चालक बैग लेकर खिसक गया। बैग मेंं 45 हजार रुपये, मोबाइल, कुछ अन्य सामान था। सचिन ने घटना की तहरीर नवाबगंज पुलिस को दी है।
सचिन ने बताया कि गुजरात में काम करता है। 30 जनवरी को गुजरात से घर आ रहा था। बरेली के सेटेलाइट हस अड्डे पर मिले कार चालक ने पूरनपुर जाने की जानकारी देकर उसे और उसके साथी भूपराम को कार में बैठा लिया।
आरोप है कि नवाबगंज के समीप टोल पर कार चालक ने चेकिंग होने की जानकारी देकर दोनों को कार से उतार दिया। दोनों के बैग कार में ही रखे रहने को कहा और आगे आकर कार में बैठ जाने को कहा। आरोप है कि उसके उतरते ही चालक कार लेकर भाग गया। संवाद