फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएओ के निरीक्षण में ड्रेनेज व्यवस्था पर उठे सवाल, 15 दिन में लेआउट तैयार करने के निर्देश

Wed, 28 Jan 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (कंस्ट्रक्शन) अभय गुप्ता ने गोरखपुर से पहुंचकर पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना और गति शक्ति के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज और पानी के प्रवाह को लेकर जब अधिकारियों से स्पष्ट खाका मांगा गया तो निर्माण एजेंसी और निगरानी से जुड़े अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, इसपर सीएओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएओ ने सबसे पहले रेलवे रेस्ट हाउस में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत तैयार किए गए स्टेशन डिजाइन के मानचित्र का अवलोकन किया और बिंदुवार सवाल पूछे। इस दौरान गति शक्ति के सीपीएम शमीम अहमद, एक्सईएन गति शक्ति अरविंद कुमार और एके सिंह से निर्माण की प्रगति और कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी ली। मानचित्र के जरिये पूरे स्टेशन का लेआउट देखने के बाद सीएओ ने आरपीएफ थाने के पास लगाए गए एस्केलेटर और लिफ्ट की स्थिति की भी समीक्षा की।
इसके बाद सीएओ स्टेशन के पीछे बनाए जा रहे ऊंचे नाले के पास पहुंचे और पानी की निकासी को लेकर नाप-जोख कराते हुए अधिकारियों से सवाल किए। उन्होंने नाले के स्लोप और ड्रेनेज लेआउट की जानकारी मांगी, लेकिन जवाब न मिलने पर अधिकारियों की खामोशी साफ नजर आई। इस पर सीएओ ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि पहले सर्वे कराकर लेटीट्यूड और लॉन्गीट्यूड के आधार पर पानी के प्रवाह का स्पष्ट खाका तैयार किया जाए और 15 दिनों के भीतर ड्रेनेज लेआउट प्लान बनाकर उसी के अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगरानी में किसी भी तरह की कमी को लापरवाही माना जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीएओ ने निर्माण कार्यों की कमियों पर अभियंताओं से चर्चा करते हुए सुझावात्मक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्य एक साथ शुरू करने के बजाय ब्लॉक वाइज कार्य कराया जाए, जिससे निर्माण कार्य सरल होगा और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीएन रंजीत कुमार, डीईएन विद्युत सतेंद्र यादव समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें