दोनों क्रय केंद्रों को पीलीभीत चीनी मिल से संबद्ध कराने की मांग को लेकर
किसानों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। क्षुब्ध किसानों ने
बुधवार को गन्ना आयुक्त का पुतला भी फूंका।
कस्बे के दोनों क्रय
केंद्रों को ललितहरि चीनी मिल पीलीभीत से संबद्ध कराने की मांग को लेकर
क्षेत्रीय किसानों ने 21 दिसंबर से आंदोलन शुरू कर रखा है, जो बुधवार को
तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने बुधवार को क्रय केंद्र परिसर में गन्ना
आयुक्त के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन
करने और पुतला फूंकने वालों में अनिल कुमार, मोहम्मद उमर, नसीम खान, मुन्ने
खां, अखलाक रजा, मुकीम खां, अजीज खां, बाबू, लल्ला मियां और संतोष सिंह
समेत तमाम किसान शामिल थे।