फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रश्नपत्र में मनमाफिक सवाल आने से खुश दिखे अभ्यर्थी

Sun, 03 May 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
उपा​धि कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के छह केंद्रों पर रविवार को अवर अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पंजीकृत 2064 अभ्यर्थियों में से 297 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और तैयारी के अनुरूप बताया।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालय में कुल 384 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक में 240 और जीजीआईसी में 288 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया।
परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से ही केंद्रों में प्रवेश दिया जाने लगा। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। परीक्षा प्रक्रिया के तहत मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। अभ्यर्थियों को केवल आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित सामग्री के साथ ही प्रवेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिये परीक्षा कक्षों की निगरानी की गई, जिससे पारदर्शिता और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई है।
विज्ञापन


फोटो: 21
परीक्षा अच्छी हुई। अधिकांश प्रश्न तैयारी के अनुरूप आए, इससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। - आशीष सिंह, गोरखपुर

फोटो: 22
सिविल से संबंधित प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप ही दिए गए थे। तैयारी के साथ परीक्षा देने से लाभ मिला। - अनुज यादव, मऊ

उपाधि कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

उपाधि कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें