फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो परीक्षा केंद्रों पर जलभराव से होकर कक्षों में पहुंचे अभ्यर्थी

विज्ञापन
पीलीभीत शहर के नौगवां चौराहे के पास लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। परीक्षा से पूर्व तड़के हुई बारिश से शहर के दो परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर जलभराव हो गया। जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में जलभराव के स्थान पर ईंटें रखकर जाने के लिए रास्ता बनाया गया, मजूबरन अभ्यर्थियों को ईंटों के सहारे कक्षों तक जाना पड़ा। दोपहर बाद पानी कम होने पर कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के हुए बारिश के बाद शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर सड़क खराब होने से जलभराव हो गया। ऐसे में अभ्यर्थियों को जलभराव के बीच से ही होकर ही कक्षों तक जाना पड़ा। सबसे अधिक समस्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रही, यहां प्रवेश द्वार पर ही जलभराव हो गया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने ईंट रखवाने के निर्देश दिए। जिस पर ईंटों के सहारे ही अभ्यर्थी कक्ष तक पहुंचे।
00
नई बस्ती और नौगवां चौराहे के पास लगा जाम, परेशान हुए राहगीर
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में हुई परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते नई बस्ती चौराहा से काला मंदिर जाने वाले मार्ग के अलावा नौगवां चौराहे के पास जाम लग गया। सुबह की पाली में 12 बजे पेपर छूटने के बाद करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद शाम पांच बजे पेपर छूटने के बाद भी यही स्थिति सामने आई। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराकर जाम को खुलवा दिया। संवाद

पीलीभीत शहर के नौगवां चौराहे के पास लगा जाम।संवाद

पीलीभीत शहर के नौगवां चौराहे के पास लगा जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें