पीलीभीत। सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतर्गत शनिवार को भी दो पालियों में 4992 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इसमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 480, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 480, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384, एसएन इंटर कॉलेज में 384, रामा इंटर कॉलेज में 384, उपाधि महाविद्यालय में 384 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 2496 और कुल 4992 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। संवाद