फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बसोें की लेटलतीफी से अभ्यर्थी फिर हुए परेशान

विज्ञापन
पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। समय पर रोडवेज की बसें उपलब्ध न होने से अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा। रविवार को भी परीक्षा छूटने के बाद घर लौटने की जल्दबाजी में नौगवां चौराहे पहुंचे अभ्यर्थी काफी देर परेशान हुए। हालांकि करीब 20 मिनट बाद तीन-चार बसें एक साथ वहां पहुंच गईं, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

रविवार को शहर में दोनों पालियों में परीक्षा को लेकर दिनभर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के अलावा शहर से भी अभ्यर्थी बाहर परीक्षा देने के लिए आते-जाते रहे। इसको लेकर रोडवेज बसों में भीड़ अधिक रही हालांकि परीक्षा छूटने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे नौगवां चौराहे पर एकाएक अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई।
अचानक पहुंचे अभ्यर्थियों के कारण बस सेवा भी लड़खड़ा गई। काफी देर तक अभ्यर्थियों को भटकना पड़ा, हालांकि कुछ देर बाद तीन से चार रोडवेज की बसें वहां पहुंच गईं। जिसके बाद अभ्यर्थी मारामारी के बीच बसों में सवार होकर रवाना हुए। यही स्थिति रेलवे स्टेशन पर भी रही। दिन में दो बजे रेलवे स्टेशन पर बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन में अधिक भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और रेलवे विभाग के अफसर और कर्मचारी मुस्तैद रहे।

पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें