फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वकील को सिर पर डंडा मारकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मुकदमे में पैरवी करने की रंजिश पर वकील को गालियां दी गईं। उसके सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया गया। बीच-बचाव पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वकील की ओर से उसके पड़ोसी पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




घटना नगर के मोहल्ला बमनपुरी की है। वकील अनुराग मिश्रा ने बताया कि उसके पड़ोसी चंद्रपाल प्रजापति को उसकी बहन विनीता देवी से मकान को लेकर मुकदमा चल रहा है। जिसमें विनिता की ओर से वह पैरवी कर रहे है।
आरोप है कि इसी रंजिश पर 17 अगस्त की रात सवा दस बजे चंद्रपाल प्रजापति ने अपने पुत्र रवि और पुत्री निशा के साथ उसे गालियां दी। विरोध पर डंडा से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। शोर-शराबे पर एकत्र हुए लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। तब आरोपी अबकी बार जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें