फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी को जहर देकर मारने की सूचना से मचा हड़कंप

Tue, 17 Nov 2015 07:31 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिपरियाभगू में प्रधान पद के प्रत्याशी को दूसरे प्रत्याशी द्वारा शराब में जहर देकर मारने की सूचना किसी ने डीएम को मोबाइल पर दी। सूचना पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो सूचना झूठी निकली। दरअसल जिस व्यक्ति को जहर देकर मारने की सूचना दी गई वह दोनों पैर से विकलांग था। प्रधानपद का दावेदार भी नहीं था। विकलांग के घर वालों ने बीमारी से मौत होने की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को किसी ने डीएम मासूम अली सरवर के मोबाइल पर कॉल की और बताया कि वह गांव पिपरियाभगू से बोल रहा है। उसके गांव में प्रधानपद से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी 35 वर्षीय पूरनलाल को दूसरे प्रत्याशी ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम और एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी प्रभारी बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब गांव जाकर जांच की तो पता चला कि गांव में प्रधान पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि मृतक पूरनलाल पिछड़ी जाति का भुर्जी है। पुलिस जब मृतक के घर पहुंची और शव को देखा तो मृतक 35 वर्षीय पूरनलाल दोनों पैरों से विकलांग निकला। मृतक के भाई गंगाराम का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी बीमारी से मौत हुई है। घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव घर वालों के सुपुर्द कर दिया है।
इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घर वालों के इंकार करने पर शव को उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें