फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बुक अभाव में नहीं मिल पा रहा मुआवजा

Thu, 19 Mar 2015 12:24 AM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि पीड़ितों को सहायता के लिए तहसील प्रशासन को 31,18,311 रुपये प्राप्त हो जाने के बाद भी पीड़ित किसानों को इनका वितरण नहीं हो पा रहा है। तहसील प्रशासन का तर्क है कि किसानों को सहायता राशि चेक के माध्यम से दी जानी है और मौजूदा समय में चेक का अभाव है। जिसके चलते प्राप्त होने के बाद भी तहसील प्रशासन पीड़ितों को सहायता उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

पखवाड़ा भर पहले क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से 321 गांव के किसान प्रभावित हुए थे। गेहूं, लाही, मटर आदि की फसलों को नुकसान हुआ। राजस्व प्रशासन ने 1949.430 हेक्टयेर भूमि में खड़ी फसलों का नुकसान होने की रिपोर्ट दी। ओलावृष्टि पीड़ितों को बांटने को जिले को मिले एक करोड़ रुपये में पीलीभीत तहसील को 671689, बीसलपुर को 6210000 और पूरनपुर को 3118311 रूपये दिए गए हैं। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित किसानों की सूचियां तैयार करानी शुरू कर दी गई हैं। पर्याप्त चेक बुकें न होने के पर्याप्त चेक बुक न होने पर बैंक शाखा को पत्र लिखा गया है, ताकि दो, तीन दिन में चेकबुक मिलने पर सहायता का वितरण शुरू करा दिया जाए। दो  हजार रूपये की सहायता तक का वीयरर चेक जबकि इससे अधिक धनराशि के एकाउंटपेयी चेक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें