फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हो सकते हैं जिले के बंद सिनेमाघर  

Sat, 29 Jul 2017 11:36 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
Can be started in the closed theaters of the district - फोटो : Can be started in the closed theaters of the district
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बंद पड़े सिनेमाघरों को पुन: शुरू कराने को रियायत देने का ऐलान किया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से जिले में बंद पड़े सिनेमा घरों के पुन: गुलजार होने की उम्मीद जगी है। इससे सिनेमा संचालकों के चेहरे भी खिल उठे हैं और सिनेमाघरों को पुन: शुरू कराने के लिए वह मनोरंजन कर विभाग से संपर्क साध रहे हैं।      
विज्ञापन

बढ़ते इंटरनेट एवं संचार के अन्य माध्यमों के चलते सिनेमाघरों का व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है इससे जिले के कई सिनेमाघर बंद हो चुके हैं। आंकड़ों की बात करें जिले में कुल नौ सिनेमाघर थे जिसमें वर्तमान समय में मात्र तीन सिनेमाघर चल रहे हैं इसमें शहर का विशाल और लक्ष्मी टाकीज एवं बीसलपुर का गोपी टाकीज है। इन तीन के अलावा शहर के जय व नावल्टी, बीसलपुर का नावल्टी, पूरनपुर का प्रसाद ओर राजन एवं बिलसंडा का जयदुर्गा टाकीज बंद हो चुके हैं। बंद हो चुके इन सिनेमाघरों में पूरनपुर के राजन और शहर के नावल्टी का भवन भी टूट चुका है जिससे इनके पुन: चलने की उम्मीद समाप्त हो गई है। बंद पड़े इन सिनेमाघरों के पुन: चलने की उम्मीद प्रदेश में भाजपा सरकार आने से जगी है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में बंद सिनेमाघरों को पुन: संचालित कराने के लिए सरकार से अनुदान देने का प्रस्ताव पास किया गया। हालांकि इसका शासनादेश अभी तक जिला मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन बंद सिनेमाघरों के संचालकों ने प्रशासन से संपर्क शुरू कर दिया है। कैबिनेट की बैठक की जानकारी होने के बाद शहर के जय टाकीज और बिलसंडा के जयदुर्गा सिनेमाघरों के संचालकों ने संपर्क कर जानकारी मांगी है। उम्मीद की जा रही है कि अन्य बंद सिनेमाघरों भी शासन की योजना का लाभ लेकर पुन: गुलजार होंगे।      
सिनेमाघरों के संचालन के लिए कैबिनेट की बैठक में रियायत देने की प्रस्ताव पास हुआ है। इसका शासनादेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन संचालकों ने संपर्क किया है। शासनादेश आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके गौतम, जिला मनोरंजन कर अधिकारी      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें