बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर को साफ किया गया, घास छीली और कूड़ा उठाकर बाहर फेंका गया। कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला। कार्यक्रम डॉ. रोहित पटेल, डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार और डॉ. महेंद्र पाल के निर्देशन में चला। संवाद