फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : अभिजीत का उत्तराखंड की अंडर-19 प्रदेश टीम में चयन

विज्ञापन
​उत्तराखंड की अंडर 19 टीम में चयनित क्रिकेट ​खिलाड़ी अ​भिजीत गंगवार।स्रोत:परिजन
विज्ञापन
पीलीभीत। क्रिकेट खिलाड़ी अभिजीत गंगवार का उत्तराखंड की अंडर-19 प्रदेश टीम में चयन हुआ है। अभिजीत अंडर-19 में प्रदेश की टीम में चुने जाने वाले जिले के पहले क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन

शहर के गोदावरी स्टेट के तेज बहादुर गंगवार और पुष्पा गंगवार के पुत्र अभिजीत गंगवार को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा। उन्होंने काफी कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। कोच रिजवान खान और सह कोच नातिक अली से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। कड़ी मेहनत और अभ्यास के बाद ही अभिजीत ने दाएं हाथ के बेहतरीन कलात्मक बल्लेबाज और दाएं हाथ के ही ऑफ स्पिनर के रूप में पहचान बनाई।
इसके बाद घरेलू क्रिकेट के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन कर धाक जमाई। अभिजीत अब पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनका चयन प्रदेश स्तर की टीम में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें