फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उपभोक्ताओं के विरोध से पूरनपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान थमा

विज्ञापन
उपभोक्ताओं के विरोध पर बगैर स्मार्ट मीटर लगाए लौटती टीम स्रोत: उपभोक्ता
विज्ञापन
उपभोक्ता अधिक बिजली बिल आने पर सुधार के लिए चक्कर काटने का दे रहे तर्क
विज्ञापन


पूरनपुर। उपभोक्ताओं और व्यापारियों के विरोध की वजह से कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान रुक गया है। मंगलवार को मोहल्ला रजागंज में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को उपभोक्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। विरोध के कारण टीमें बगैर मीटर लगाए ही लौट गईं। डीएम से व्यापारी नेताओं की वार्ता के बाद उच्च अफसरों के आदेश पर अभियान फिर शुरू करने की बात कही गई है।

कस्बे में 18 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता है। इसमें से छह हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिकांश उपभोक्ता अधिक बिजली बिल आने की शिकायत लेकर अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। कस्बे में अब तक 13 हजार 245 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगने शेष हैं। शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान सोमवार को शुरू किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को टीमें पहले मोहल्ला गनेशगंज में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचीं। वहां उपभोक्ताओं के विरोध के चलते टीमें से लौट गईं। इसके बाद मोहल्ला रजागंज में मीटर लगाने पहुंची। टीमों को घरेलू उपभोक्ताओं और व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल दोगुना, तीन गुना आता है। अधिक बिजली बिल आने पर तमाम उपभोक्ता अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। अफसर उनकी समस्या का समाधान न कर रीडिंग के अनुसार बिल आने का तर्क देकर लौटाते हैं।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि विरोध पर फिलहाल अभियान रोक दिया गया है। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर डीएम और व्यापारियों की वार्ता होने और इसके बाद मीटर लगने का तर्क दे रहे थे। अब उच्च अफसरों के आदेश पर ही स्मार्ट मीटर लगवाने का अभियान शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें