फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 8.50 लाख की हुई राजस्व वसूली

Sun, 01 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
28 पीबीटीपी 31, 36, 25
विज्ञापन

शहर के नकटादाना बिजली उपकेंद्र व मरौरी ब्लॉक पर सुबह से ही बकाया जमा करने व नए कनेक्शन लेने वालों की भारी भीड़ जुटी। अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि मेगा कैंपों में बकाया करीब 8.50 लाख रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा अमरिया में 950, पूरनपुर 1275, ललौरीखेड़ा 530, बीसलपुर 510, बिलसंडा 135, बरखेड़ा 263, मरौरी और टाउन को मिलाकर 936 नए बिजली कनेक्शन हुए। इससे विभाग को करीब 65 लाख रुपये की आय हुई।

30 अप्रैल समग्र गांवों में विद्युतीकरण का काम होगा पूरा
बिलसंडा। डीएम ओएन सिंह ने मेघा कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान कम नए कनेक्शन होने पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने बताया कि होली के बाद सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। 30 अप्रैल तक क्षेत्र के सभी समग्र गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। जिन गांवों में पोल गड़े हैं। लाइन में फाल्ट है। उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। शिविर में अवर अभियंता आरके झा, बीडीओ डॉ. विवेकानंद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ज्यादा भीड़ होने पर तीन अतिरिक्त काउंटर खुले
पूरनपुर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में पूरनपुर, माधोटांडा, शेरपुर सब स्टेशनों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए। शिविर में पांच सौ बिजली कनेक्शन होने का अनुमान लगा था, लेकिन कनेक्शन लेने वालों की भीड़ बढ़ गई। इससे दोपहर बाद कनेक्शन फार्म कम पड़ गए। डीएम ओएन सिंह ने निरीक्षण के समय माधोटांडा के काउंटर पर अधिक भीड़ होने पर तीन अतिरिक्त काउंटर खुलवाए। एसडीओ (बिजली) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कनेक्शन फार्म फोटो स्टेट कर मंगवाए गए, जिससे कनेक्शन कराने आए लोग वापस नहीं लौट सके।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक जमा हुए नए कनेक्शन फार्म
बीसलपुर। कैंप में तीन काउंटर बनाए गए। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नए कनेक्शन के फार्म जमा किए गए। कैंप की अध्यक्षता बीडीओ शिवाकांत द्विवेदी और संचालन एसडीओ मुनीश कुमार अरविंद ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें