फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाले की खादाई के चलते कटी केबल, दो घंटे प्रभावित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते स्टोर सेंटर की केबल कट जाने से बृहस्पतिवार को कई मोहल्लों की बिजली करीब दो घंटे तक प्रभावित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली कटौती से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। बीसलपुर हाईवे पर एनएचएआई का काम कराया जा रहा है, जिसके चलते सड़क की साइडों में नाला निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नाला खोदाई के दौरान स्टोर सेंटर की अंडरग्राउंड केबल कट जाने से शहर के करीब 20 मोहल्लों की दो घंटा से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इससे शहर के एकता नगर, अवध नगर, सिविल लाइंस साउथ, अशोक कॉलोनी, बल्लभ नगर, रामनगर, राजीव कॉलोनी, नई बस्ती, तुलाराम सहित अन्य इलाकों की बिजली प्रभावित रही।
सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने व्यवस्था को दुरूस्त कर उन मोहल्लों की सप्लाई को शुरू किया। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि केबल कटने से कुछ इलाकों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें