फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज का केबल बॉक्स खराब, घंटों गुल रही बिजली

Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के रामलीला मैदान जाने वाले मार्ग पर बिजली ठीक करते कर्मी ।स्रोत:ऊर्जा निगम
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज जाने वाली लाइन में लगा केबल बॉक्स खराब हो जाने से यहां की बिजली आपूर्ति एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। सूचना पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने फॉल्ट सही किया। शहर के अन्य मोहल्लों में भी बिजली कटौती से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पूरनपुर मार्ग के पास मेडिकल कॉलेज के लिए जाने वाली बिजली लाइन में लगा केबल बॉक्स खराब हो गया। इससे बिजली गुल हो गई। मामले की जानकारी लगने पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पहले आपूर्ति बहाल की गई। कई घंटे मशक्कत के बाद खामी को दूर किया गया।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से अस्पताल की ओपीडी से लेकर वार्डों तक अंधेरा रहा। इसके अलावा शहर के अग्रवाल सभा के पास करीब एक घंटा तक बिजली गुल रही। वहीं, जेपी मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्कत आने से करीब दो घंटा तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नई बस्ती, दूधिया मंदिर मार्ग, स्टेशन मार्ग सहित अन्य इलाकों में लोग कटौती से परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि फॉल्ट को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें