फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केबल बॉक्स में खराबी, डेढ़ घंटे परेशान रहे 35 हजार उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। केेबल बॉक्स में खराबी आने से 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के स्टोर सेंटर के छतरी चौराहा फीडर के केबल बॉक्स में खराबी आ गई। इससे 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने केबल बॉक्स को सही किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यहां की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद भी रुक-रुककर कटौती का खेल चलता रहा।
शहर में आईडीबीआई बैंक केे पास लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। मीना बाजार की तरफ फेस न आने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, मधुबन, रामवाटिका, आवास विकास, नई बस्ती, काला मंदिर, तुलाराम, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, सुरभि कॉलोनी, राजाबाग आदि इलाकों में भी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हुए। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि केबल बॉक्स खराब हो गया था। टीम को भेजकर सही करा दिया गया। अन्य इलाकों में आपूर्ति सही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें