फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीना मंत्री के वालिद हाजी अहमद हुसैन का इंतकाल

Sun, 20 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
कबीना मंत्री के वालिद हाजी अहमद हुसैन का इंतकाल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
प्रदेश के कबीना मंत्री हाजी रियाज अहमद के वालिद हाजी अहमद हुसैन का लंबी बीमारी के बाद रविवार शाम इंतकाल हो गया। वह 108 वर्ष के थे। वह अपने पीछे आठ पुत्रों, दो पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के गांव गौहर निवासी हाजी अहमद हुसैन वर्ष 1952 से लेकर 2010 तक दस बार ग्राम प्रधान रहे। वह गांव में ही पत्नी बीवी बेगम व अनीस फातिमा के साथ रह रहे थे। कबीना मंत्री हाजी रियाज अहमद को छोड़कर अन्य सातों भाई भी गांव में ही निवास कर रहे हैं। हाजी अहमद हुसैन के पुत्र व ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वालिद के इंतकाल की सूचना हाजी रियाज अहमद को दी गई है। वह लखनऊ में हैं। वह अपने पीछे पुत्र मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद यूनुस, हाजी रियाज अहमद, मुश्ताक अहमद, इकबाल अहमद, फरियाद हुसैन, मोहम्मद जागीर, मोहम्मद जफर, पुत्री नन्हीं व बदरुलनिशां समेत पौत्र पौत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इधर कबीना मंत्री के वालिद के इंतकाल की सूचना पर तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. मुन्ने खां, नगर पंचायत चेयरमैन हिलाल अहमद, जलील अहमद, मोहम्मद कमर, मोहम्मद सलीम, शरफुद्दीन आदि शामिल रहे। हाजी यूसुफ ने बताया कि उनके वालिद को 21 नवंबर को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें