ट्रेंच विधि अपनाकर बोएं उन्नत प्रजातियां का गन्ना
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
उपगन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने कहा कि गन्ना किसान शरदकालीन बुवाई में ट्रेंच विधि अपनाकर उन्नत प्रजातियों का प्रयोग करें। इससे गन्ना उत्पादन बढ़ेगा साथ ही सहफली लेकर अतिरिक्त आमदनी भी होगी।
गन्ना विभाग एवं एलएच शुगर मिल की ओर से जमुनिया आसपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में गन्ना गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए उपगन्ना आयुक्त ने किसानों ने परंपरागत खेती को छोड़ इसे व्यवसाय से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके लिए आधुनिक विधियों एवं कृषि वैज्ञानिकों की सलाह का समावेश करने की जरूरत है। शरद कॉलीन बुवाई पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसान बुवाई का तरीका बदलकर ट्रेंच विधि अपनाएं। इसके लिए विभाग से अनुदान पर ट्रेंच प्लांटर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ट्रेंच विधि अपनाने से दो लाइनों के बीच सह फसली खेती कर अतिरिक्त आमदनी ली जा सकती है। गन्ना गोष्ठी में एलएच मिल के प्रबंधक केबी शर्मा, एससीडीआई मानवेंद्र त्रिपाठी, सचिव टीएन त्रिपाठी, एसके शर्मा, अरविंद सिंह, रामप्रसाद वर्मा, लेखराज, हरि प्रसाद वर्मा, लालाराम वर्मा, राम नरायन शर्मा, मुन्ना लाल सहित कई किसान मौजूद थे।