फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेनपुलिसंग से रुहेलखंड एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, हादसा टला

Fri, 06 Feb 2015 12:31 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-पीलीभीत रेल प्रखंड पर गुरुवार दोपहर बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। ऐशबाग से आ रही रुहेलखंड एक्सप्रेस की कपलिंग अचानक टूट गई। इससे ट्रेन पांच घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


गुरुवार को रुहेलखंड एक्सप्रेस ऐशबाग से बरेली आ रही थी। ट्रेन बांकेगंज रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी थी कि किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। अचानक चेन पुलिंग होने से कपलिंग टूट गई। गार्ड ने मामले की जानकारी ट्रेन चालक को दी। ट्रेन चालक ने तत्काल ट्रेन रोककर कंट्रोल को सूचना दी और किसी तरह ट्रेन को मैलानी लाया गया।

यहां कपलिंग को दुरुस्त कर ट्रेन को पीलीभीत की ओर रवाना किया गया। इससे रुहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन करीब पांच घंटे देरी से निर्धारित जगह पहुंच सकी। इस दौरान यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ मंडल के पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रुहेलखंड एक्सप्रेस में चेन पुलिंग होने से कपलिंग का नट टूट गया था। जिसे दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें