अधीक्षण अभियंता एके शर्मा ने निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय (केवी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण करवाने वाले ठेकेदार को हर हालत में 31 अगस्त तक भवन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। कहा कि जिससे नए सत्र की कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू हो सकें।
जिला अस्पताल के पास निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के भवन का केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने शनिवार को बरेली के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार और सहायक अभियंता वीपी सिंह के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाएं कक्ष, प्राचार्य कक्ष, आवास व छात्रावास देखा। निरीक्षण के दौरान अभिभावक भी पहुंच गए और अधीक्षण अभियंता से मिले। अभिभावकों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी ने पहले छह जून को भवन हैंडओवर करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक नही हो सका, जिस पर अधिक्षण अभियंता ने अभिभावकों को आश्वसान दिया कि 31 अगस्त तक भवन हैंडओवर हो जाएगा। जिससे नए सत्र की कक्षाएं लग सकेंगी। बाद में निर्माणाधीन भवन का आधे घंटे के निरीक्षण के बाद उन्होंने ठेकेदार को हर हालत में 31 अगस्त तक कार्य पूरा कर भवन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में बरेली मंडल के अधिशासी अभियंता ने बताया कि भवन निर्माण कराने वाले ठेकेदार को हर हालत में 31 अगस्त तक भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए हैं।