फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुले फूल और बुके पर दाम बढ़े, कारोबार में भी तेजी

Sun, 07 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के एक फूल की दुकान में लगी मालाएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी-बरातों में सजावट और पुष्पगुच्छ भेंट में मांग के चलते इन दिनों फूलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। फूलों से सजावट करने वाले व्यापारियों ने भी कार्य करने के पैसे बढ़ा लिए हैं। बाजार में पन्नी और कपड़ों से लिपटे पुष्पगुच्छ के दाम सुंदरता के चलते बढ़े हैं। हालांकि बाजार में फूलों की पूर्ति में कोई समस्या नहीं आई है।
विज्ञापन

दिसंबर माह में फूलों का कारोबार तेजी से बढ़ता है। माह में सहालग के चलते बरात घरों, कारों में सजावट के साथ लोगों को पुष्प गुच्छ देने के चलते सैकड़ों क्विटंल फूलों की खपत होती है। इस मौसम में फूलों की वृद्धि दर भी कम होती है। इससे फूलों के दाम में बढ़ोतरी हो जाती है। इन दिनों स्थानीय बाजार में गेंदा, गुलाब सहित अन्य फूलों के दाम बढ़ गए हैं। गेंदे का मोटा फूल 200 रुपये किलो, माला 40, गुलाब का फूल 300 रुपये जबकि पंखुडिया 200 रुपये किलो तक मिल रही हैं। व्यापारी एक दाम कहकर फूल बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें