फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऑटो मोबाइल सेक्टर से जीएसटी को मिला खजाना, दीपावली में आठ दिन में मिले 85 लाख

Tue, 11 Nov 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नवरात्र से लेकर दीपावली तक जीएसटी की नई स्लैब दरों ने जिले के व्यापार को बढ़ाया। वहीं जीएसटी खजाने को भी भर दिया। वस्तु एवं कर विभाग के खजाने को इस बीच सबसे ज्यादा जीएसटी ऑटो मोबाइल सेक्टर के दोपहिया वाहनों की बिक्री से मिला। जिले में इलेक्ट्रिक उत्पादों की खरीद में कुल कर वसूली का 4-5 प्रतिशत कर रहा। विभाग का कहना है कि दीपावली की खरीद जीएसटी स्लैब के गिरने और नवरात्र से ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


देश में जीएसटी ने अपनी नई छूट की दरों को लागू करके लोगों को उपहार दिया। जीएसटी के खजाने में भी बढ़ोतरी दर्ज करवाई। 22 सितंबर से लगभग 375 उत्पादों पर सिर्फ दो दरें 5-18, 18-28 लागू कर दी। 22 सितंबर से नवरात्र की शुरूआत होने से ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी। इस दौरान आठ दिनों में ऑटो मोबाइल सेक्टर ने जिले के वस्तु एवं कर विभाग को जीएसटी बूस्ट दिया। विभाग के अनुसार आठ दिनों में ऑटो मोबाइल सेक्टर ने सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन खरीदे। इससे विभाग को माह की कुल जीएसटी वसूली का दस प्रतिशत मिला जो लगभग 85 लाख रहा। वहीं इलेक्ट्रिक बाजार में भी नए जीएसटी स्लैब की धूम मची रही। इलेक्ट्रिक बाजार में लोगों ने वॉशिंग मशीन, टीवी सहित इलेक्ट्रिक सामान आदि की खरीद की। इसमें विभाग को कुल जीएसटी का 4-5 प्रतिशत मिला। इसमें लगभग 20-25 लाख राजस्व विभाग को मिला।

चार पहिया प्रतिष्ठानों के पंजीकरण बरेली में
विभाग के अनुसार जिस करदाता फर्म का टर्न ओवर 100 करोड़ से अधिक होता है उसका पंजीकरण विशेष कॉर्पोरेट शाखा में चला जाता है। इससे ऑटोमोबाइल में चार पहिया वाहनों का जीएसटी जमा स्थानीय स्तर पर नहीं होता है। इसलिए जिले में चार पहिया वाहन से जीएसटी वसूली नहीं होती है।
विज्ञापन



बोले डिप्टी कमिश्ननर, आठ दिन में मिला 85 लाख
जिले के खंड 1 के डिप्टी कमिश्नर जीएसटी संजीव कुमार ओमर ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन से ही जीएसटी की नई दरें लागू हुईं। इससे नवरात्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर में दोपहिया वाहनों की आठ दिन में सबसे ज्यादा खरीद हुई। इससे 85 लाख एस जीएसटी विभाग को मिली। हालांकि पितृ पक्ष के चलते 85 प्रतिशत में यह आकलन दस प्रतिशत बिक्री ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें