फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कटान रोकने के लिए झाड़ियां और पेड़ों की टहनियां डालींअ

विज्ञापन
गांव राहुल नगर के समीप कटान रोकने को नदी किनारे झाड़-झक्काड़ डालते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने से राहुलनगर के समीप शुक्रवार को भी कटान की गति धीमी रही। कटान रोकने के लिए यहां ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर नदी के किनारे झाड़ियां और पेड़ों की टहनियां डालीं।
विज्ञापन


राहुलनगर के समीप तीन दिन तक तेजी से कटान होने के बाद बृहस्पतिवार को नदी के पेठे में जाने से कटान की गति धीमी हो गई थी। बृहस्पतिवार को बाढ़ खंड के एसडीओ डीएन शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कटान की स्थिति को भी देखा।

शुक्रवार को राहुलनगर के लोगों ने सामूहिक श्रमदान शुरू कर पांच सौ मीटर दायरे में झाड़ियां और पेड़ों की टहनियां काटकर डालीं। इधर, गांव चंदिया हजारा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घरों का सर्वे शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें