फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नैमिषारण्य के लिए शुरू होगी बस सेवा

विज्ञापन
पीलीभीत डिपो पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य के लिए जल्द सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होने वाली है। इससे श्रद्धालुओं को सीधे नेमिषारण्य पहुंचने में आसानी होगी। रास्ते में बस बदलने की दिक्कत से भी राहत मिलेगी। प्रमुख तीर्थ स्थल के लिए बस सेवा शुरू करने से पहले सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे की रिपोर्ट मिलते ही बस के संचालन की आस है। नैमिषारण्य धाम उत्तर प्रदेश का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में पीलीभीत से जाने वाले यात्रियों के लिए नैमिषारण्य के लिए सीधी बस नहीं है, जबकि सीतापुर जाने के लिए लखनऊ जाने वाली बस का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब यात्रियों को सीतापुर के नेमिषारण्य जाने के लिए पीलीभीत रोडवेज से सीधी बस मिल सकेगी। यह बस प्रस्तावित रूट के अनुसार, बिलसंडा होते हुए पुवांया, मोहम्मदी, दसगवां, जेबीगंज, मैगलगंज, नेयरी, पिसावा, मिश्रिक होते हुए नैमिषारण्य तक पहुंचेगी।
क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक विपुल पाराशरी ने बताया कि बस संचालन को लेकर आईजीआरएस पर मांग की गई थी। आईजीआरएस पर आई मांग पर प्रस्ताव तैयार कराया गया। सर्वे का काम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें