पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड।संवाद
पीलीभीत। देहरादून के लिए जल्द ही तीन नई बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, अब तक विभाग हरिद्वार के लिए बस का संचालन कर रहा था। जिस कारण यात्रियों को वहां पहुंचकर बस बदलनी पड़ती थी। अब सीधी बस सेवा होने से लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
स्थानीय डिपो से 103 बसों का संचालन आगरा, लखनऊ, कानपुर, हरिद्वार आदि तमाम बड़े शहरों के लिए किया जाता है। मगर यहां से देहरादून के लिए एक भी बस का संचालन नहीं होता। ऐसे में यहां से जाने वाले यात्रियों को हरिद्वार से बस बदलनी पड़ती थी।
विभागीय अधिकारियों ने इसको देखते हुए देहरादून के लिए अब सीधी बस सेवा चलाने का निर्णय किया है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही तीन बसों को यहां से संचालित कर दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।