फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरीपुर जंगल में मिला तेंदुए का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। हरीपुर जंगल में गश्त कर रहे कर्मचारियों को हरीपुर किशनपुर बीट में मंगलवार को तेंदुए का शव मिला। वन विभाग के अफसर प्रथम दृष्टया जांच के बाद बाघ-तेंदुए के संघर्ष में मौत होना मान रहे है। हरीपुर जंगल में चार अक्तूबर को भी एक घायल तेंदुआ मिला था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 12 दिन में दूसरी घटना से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की हरीपुर रेंज के हरीपुर किशनपुर बीट में मंगलवार को सुबह कर्मचारी गश्त कर रहे थे। इस दौरान तेंदुए का शव मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी रेंजर को दी। इसके बाद तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि जिस तेंदुए का शव मिला, उसकी आयु करीब चार साल है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बाघ-तेंदुए के संघर्ष में तेंदुए की मौत होने की बात सामने आ रही है। स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि हरीपुर रेंज में चार अक्तूबर को भी एक तेंदुआ घायल अवस्था में मिला था। गश्त पर पहुंचे वनकर्मियों के ऊपर तेंदुआ दौड़ पड़ा था। सूचना पर मुख्यालय से विभागीय पशु चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और घायल तेंदुए को कार्यालय लाकर इलाज शुरू किया था। बाद में तेंदुए की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें